
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता IPL 11 का पहला मैच , मुंबई को 1 विकेट से हराया

मुंबई : आईपीएल सीजन 11 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 165 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया था .
ब्रावो बने हीरो
ब्रावो अपने दम पर टीम को हार से निकालकर जीत की ओर ले गए . ब्रावो ने 30 गेंदों में 68 रन मारे .
यहाँ देखें स्कोरकार्ड :
मुंबई ने CSK को दिया 166 रनों का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 165 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया. मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए. अंत में क्रुणाल पंड्या ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए.
चेन्नई की तरफ से शेन वाटसन ने दो विकेट लिए, दीपक चाहर और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिए. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया.
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दीपक चाहर ने इविन लुईस को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सात के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
शेन वॉटसन ने रोहित शर्मा (15) को पैर जमाने नहीं दिए और अंबाती रायुडू के हाथों 20 के कुल स्कोर पर कैच कराया. सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला और स्कोर 98 तक पहुंचा दिया. इसी स्कोर पर वह वॉटसन की गेंद पर हरभजन सिंह के हाथों लपके गए.
ईशान भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और इमरान ताहिर ने उन्हें मार्क वुड के हाथों कैच कराया. लग रहा था कि मुंबई चेन्नई को 150 के स्कोर से आगे नहीं जाने देगी, लेकिन क्रुणाल ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उसे बचाव करने लायक स्कोर दे दिया है.
क्रुणाल के भाई हार्दिक 20 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने दो विकेट लिए. दीपक और ताहिर को एक-एक सफलता मिली.
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले ली गेंदबाजी
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मुंबई की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं- इविन लुईस, मिशेल मैक्लेंघन, मुस्ताफिजुर रहमान और कीरोन पोलार्ड. चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं- शेन वॉटसन, मार्क वुड, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर.




