Archived

Live Score CSK vs MI : 8 विकेट से जीती मुंबई इंडियन्स , रोहित ने खेली कप्तानी पारी

Live Score CSK vs MI : 8 विकेट से जीती मुंबई इंडियन्स , रोहित ने खेली कप्तानी पारी
x
क्या मुंबई चेन्नई को हरा पायेगी ? यह मैच मुंबई इंडियन्स की ज़मीन पर हो रहा है जिसमें मुंबई को जीतना जरूरी इसी महीने वानखेड़े में चेन्नई ने मुंबई को हराया था .

नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी पारी में 33 गेंदों में 56 रन मारे और अपनी टीम को 8 विकेट से मैच जीताया .


इविन लुइस 47 रन मारकर ब्रावो की गेंद पर कैच आउट हो गए . अभी क्रीज़ पर हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा हैं .



चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 170 के टारगेट का पीछा करने हुए ठोस शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (46) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने इविन लेविस के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़कर अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी. फिलहाल मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन है.



5 ओवर हो चुके हैं और मुंबई का स्कोर 41/0 है . सूर्यकुमार (39) और लुइस (9) रन पर .

2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0 , सूर्यकुमार और लुइस क्रीज़ पर . सूर्य कुमार और लुइस 6-6 रन बनाकर क्रीज़ पर है .


चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई का मैच महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहा है जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया .आपको बता दें की मुंबई अभी तक सिर्फ एक मैच जीती है और पॉइंट्स टेबल में आखिरी नम्बर पर है जबकि चेन्नई नम्बर एक पर है . क्या मुंबई चेन्नई को हरा पायेगी ? . यह मैच मुंबई इंडियन्स की ज़मीन पर हो रहा है जिसमें मुंबई को जीतना जरूरी इसी महीने वानखेड़े में चेन्नई ने मुंबई को हराया था .



चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना (नाबाद 75 रन) की बदौलत मुंबई इंडियंस को 170 का फाइटिंग टारगेट देने में कामयाब रहा है. रैना के अलाबा अंबाती रायुडु (44) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (26) उपयोगी पारी खेली. इससे चेन्नई सुपर किंग्स कोटे के 20 ओवरों में 4 विकेट पर 169 रन बनाने में कामयाब रहा.मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या और मिशेल मैक्लाघन ने दो-दो विकेट लिए.



आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह .

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडु, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर , शेन वाटसन .

Next Story