क्रिकेट

Cricket World कप - वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 105 पर किया ढेर

Sujeet Kumar Gupta
31 May 2019 5:28 PM IST
Cricket World कप - वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 105 पर किया ढेर
x
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

नॉटिंघम । इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप में आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में वेस्ट इंडीज टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने खराब शुरूआत की। इमाम उल हक के रूप में पाकिस्तान को लगा पहला झटका लगा। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फखर जमन 22 रन बनाकर बोल्ड हो गये। पाकिस्तान की पारी को बाबर आजम ने संभाला ही था कि टीम को एक और झटका लग गया। आंद्रे रसेल ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाते हुए हैरिस सुहैल का विकेट ले लिया।

पाकिस्तान के बाबर आजम 22 रन बनाकर चलते बने। उन्हें शाई होप ने ओसाने थॉमस की गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर पवेलियन जाने को मजबूर किया। पाकिस्तान ने 10वें ओवर की समाप्ति पर सिर्फ 45 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान अपनी पारी के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सका और पूरी की पूरी टीम 21.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रनों पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज के तरफ से शेल्टन कोटरेल ने चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान जेसन होल्डर ने 5 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 3 ओवर मे 4 दिये परन्तु 2 विकेट लेने में सफल रहे। ओशाने थॉमस ने भी 5.4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। कार्लोस ब्रैथवेट ने 4 ओवर में 14 रन दिये लेकिन एक भी विकेट नही ले पाये।

Next Story