
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने गर्लफ्रैंड संग रचाई शादी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल स्टीव स्मिथ ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ शादी रचा ली है। बॉल टैंपरिंग विवाद में फंसने के बाद 1 साल का बैन झेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने शनिवार को अपनी गर्लफ्रेंड स्टीव ने डैनी के साथ सिडनी में शादी रचाई और सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने अपने फैन्स के साथ यह खबर शेयर की।
29 वर्षीय स्टीव स्मिथ ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी कर ली। मेरे लिए यादगार दिन है। डैनी अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत लग रही हैं।'
View this post on InstagramA post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on
जोड़ा बिश बैश टूर्नमेंट (पहला सीजन) की शुरुआत में पहली बार सिडनी के ही एक बार में एक दूसरे से मिला था, तभी से दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
29 वर्षीय इस क्रिकेटर ने डैनी के शादी का प्रस्ताव दिया था। डैनी ने 2017 में न्यू यॉर्क की मैकक्यूरी यूनिवर्सिटी से लॉ और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।




