क्रिकेट

CWC 2019: वेस्ट इंडीज के सामने पाकिस्तान चारों खाने चित

Sujeet Kumar Gupta
31 May 2019 6:58 PM IST
CWC 2019: वेस्ट इंडीज के सामने पाकिस्तान चारों खाने चित
x
वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट गवा कर 108 रन बना कर 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

नॉटिंघम । इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप में आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में वेस्ट इंडीज टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। और पाकिस्तान 105 रना हि बना सकी।

105 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट गवा कर 108 रन बना कर 7 विकेट से मैच को जीत लिया। क्रिस गेल ने 34 बॉल पर 50 रन बनाये जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल है। शाई होप ने17 बॉल पर 11 रन ही बना सके जिसमें एक चौका भी शामिल है शाई होप अमीर के बॉल पर हाफिज के हाथों कैच हो गये। डैरेन ब्रावो जब क्रिच पर आये तो चार बॉल का मीनमा किये और बीना खाता खोले आउट हो गये।, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर ने मिलकर जबरदस्त बैटिंग किये और मैच जिताऊ पारी खेली। निकोलस पूरन ने 19 बॉल पर चार चौके और दो छक्के के मदद से 34 रन बना कर नाबाद रहे, तो जेसन होल्डर आठ बॉल पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद अमीर रहे जो छह ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि हसन अली महगें साबित हुए जो 4 ओवर में 39 रन दिये।वही वाहद रियाज ने जब अपना चौथा ओवर लेकर आये तो उसी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत मिली।

पाकिस्तान ने खराब शुरूआत की। इमाम उल हक के रूप में पाकिस्तान को लगा पहला झटका लगा। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फखर जमन 22 रन बनाकर बोल्ड हो गये। पाकिस्तान की पारी को बाबर आजम ने संभाला ही था कि टीम को एक और झटका लग गया। आंद्रे रसेल ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाते हुए हैरिस सुहैल का विकेट ले लिया।

पाकिस्तान के बाबर आजम 22 रन बनाकर चलते बने। उन्हें शाई होप ने ओसाने थॉमस की गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर पवेलियन जाने को मजबूर किया। पाकिस्तान ने 10वें ओवर की समाप्ति पर सिर्फ 45 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान अपनी पारी के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सका और पूरी की पूरी टीम 21.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रनों पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज के तरफ से शेल्टन कोटरेल ने चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान जेसन होल्डर ने 5 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 3 ओवर मे 4 दिये परन्तु 2 विकेट लेने में सफल रहे। ओशाने थॉमस ने भी 5.4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। कार्लोस ब्रैथवेट ने 4 ओवर में 14 रन दिये लेकिन एक भी विकेट नही ले पाये।

Next Story