
क्रिकेट
IPL : ऋषभ पंत के ऑडियो पर विवाद ललित मोदी ने कहा कि ये तो फिक्सिंग है
Special Coverage News
1 April 2019 9:45 AM IST

x
आईपीएल के मौजूदा सीजन में 30 मार्च को दिल्ली और कोलकाता का मैच हुआ था जो विवादों में घिरता नजर आ रहा है. यह मैच टाई हो गया था , लेकिन सुपर ओवर में यह मैच दिल्ली ने जीत लिया. यह मैच दो वजह से सुर्ख़ियों में है. पहला , टाई होने के लिए और दूसरा ऋषभ पंत के लिए.
दरअसल, मैच के दौरान विकेट के पीछे खड़े हुए ऋषभ पंत ने कुछ कहा जो स्टंप माइक में कैद हो गई. सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में पंत को कहते हुए सुना जा रहा है- 'ये तो वैसे भी चौका है.' पंत ऐसा तब कहते नजर आए, जब मुकाबला चौथे ओवर में था और केकेआर के रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि संदीप लामिछाने गेंदबाजी. तभी संदीप की अगली गेंद पर उथप्पा ने चौका जड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये कहते हुए वीडियो शेयर किया जाने लगा कि मैच फिक्स था.
Next Story




