क्रिकेट

धवन ने बताई हार की असली वजह , रवि शास्त्री को देना होगा ध्यान

Special Coverage News
23 Nov 2018 9:09 AM IST
धवन ने बताई हार की असली वजह , रवि शास्त्री को देना होगा ध्यान
x

ब्रिसबेन : भारत को पहले टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा . इसी के बाद 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से पिछड़ गया. मैच के बाद ओपनर शिखर धवन ने कुछ इसे वजह बताई जिसपर कोच रवि शास्त्री को ध्यान देना होगा .


विकेट लेने के मौके गवाना पड़ा महंगा

भारतीय कप्तान विरत कोहली ने एरोन फिंच और तेज गेंदबाज़ खलील अहमद ने मार्कस का कैच छोड़ा जबकि मैक्सवेल रन आउट होने से बचे. धवन ने कहा , " हमने मैदान में कई मौके गवाए जिसका असर हमारे खेल पर पड़ा . हमने कुछ अतिरिक्त रन भी दिए".

धवन ने कहा कि मेलबर्न में शुक्रवार को खेले जाने मुकाबले में भारतीय टीम वापसी करेगी .


सुधारनी होगी फील्डिंग

अगर भारतीय टीम को वापसी करनी है तो उन्हें किसी भी हाल में फील्डिंग सुधारनी होगी क्यूंकि मैच तभी हाथ में आएगा जब कैच पकडे जाएंगे . इंग्लैंड दौरे पर भी फील्डिंग की वजह से भारत को टेस्ट और वन डे सीरीज गवानी पड़ी. अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट और वन डे सीरीज जीतनी है तो उन्हें फील्डिंग सुधारनी ही होगी .


Next Story