Archived

'झक मार के' गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुआ VIDEO

Ekta singh
9 Nov 2017 11:59 AM IST
झक मार के गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुआ VIDEO
x
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस कर रहे हैं और उन्हें नाचता देख उनकी पत्नी साक्षी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश में अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं. वो क्रिकेट के मैदान पर अपने चरित्र, शांत स्वभाव और अपने ज्ञान के लिए मशहूर हैं, तो मैदान के बाहर उनका मजाकिया अंदाज फैंस को उनका मुरीद बना देता है.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों सिर्फ फील्ड पर अपनी आक्रमक परफॉर्मेंस के लिए नहीं जाने जाते हैं. उनके तो स्टाइल से लेकर डांस, सभी के चर्चे रहते हैं. अगर विराट कोहली टीम के सबसे फेवरेट डांसर हैं तो पूर्व कप्तान धोनी भी कुछ कम नहीं हैं. धोनी के डांस का तेजी से वायरल हो रहा वीडियो तो यही बता रहा है कि वो डांस के मामले में किसी को भी टक्कर दे सकते हैं.





पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस कर रहे हैं और उन्हें नाचता देख उनकी पत्नी साक्षी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं.

इस वीडियो को धोनी की बेहद करीबी दोस्त और हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोटी भवनानी ने शेयर किया है. सपना ने लिखा कि ये वीडियो तब का है जब वो सभी एक ऐड की शूटिंग कर रहे थे. तब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की वैन में धोनी ने ये डांस किया था. इस डांस को और किसी ने नहीं, बल्कि खुद सपना और साक्षी ने डायरेक्ट किया था.

धोनी का ये वीडियो बेहद ही प्यारा है. वो इसमें 'देसी ब्वॉयज' फिल्म के गाने 'झक मार के' पर डांस कर रहे हैं. वहीं सामने बैठी साक्षी उन्हें निर्देश दे रही हैं. सपना ने वीडियो के साथ लिखा कि ये सालों में देखी गई सबसे क्यूट चीज है.

वाकई में, धोनी का ये अंदाज सालों में एक बार ही देखने को मिलता है. इस वीडियो को 12 घंटों के भीतर करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं जबकि साढ़े 8 हजार से ज्‍यादा बार शेयर किया जा चुका है.




Next Story