क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने से जुबां पर आया धवन का दर्द

Special Coverage News
28 Nov 2018 4:40 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने से जुबां पर आया धवन का दर्द
x
दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि भारत छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही चार टेस्ट की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगा.
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. और इस कारण धवन दुखी हैं. हालांकि, वह अब इससे आगे बढ़ गए हैं.

हाल में संपन्न टी-20 सीरीज में ' प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए धवन ने 'क्रिकइंफो' को दिए बयान में सलामी बल्लेबाज धवन ने कहा कि टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने से उन्हें निराशा हुई थी, लेकिन अब वह आगे की सोच रहे हैं.

धवन ने कहा, 'हां, मैं थोड़ा दुखी था, लेकिन मैं आगे बढ़ गया हूं और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं. मैं सकारात्मक हूं. मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है और मैं अपनी ट्रेनिंग का लुत्फ उठाऊंगा और स्वयं को और अधिक फिट बनाने की कोशिश करूंगा. मैं खुश हूं और जब मैं खुश होता हूं, तो चीजें मेरे लिए अच्छी होती हैं.


दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि भारत छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही चार टेस्ट की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगा.

धवन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे पास यहां सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है. हमें खेल के तीनों विभागों में अच्छा पूर्ण क्रिकेट खेलना होगा फिर यह चाहे बल्लेबाजी, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण और कैचिंग भी. हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और फिर हमारे पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का अच्छा मौका होगा.'

Next Story