Archived

कोहली की शानदार सेंचुरी से टुटा इंग्लैंड का जादू , धोया पिछले दौरे का दाग

Alok Mishra
3 Aug 2018 3:51 PM IST
कोहली की शानदार सेंचुरी से टुटा इंग्लैंड का जादू , धोया पिछले दौरे का दाग
x
एजबेस्टन मे हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों मे इंडिया अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है.

नई दिल्ली : कल इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करती है. इंग्लैंड पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में 287 का स्कोर बनाकर अल्लौट हो गयी थी. इंडिया अपनी पहली पारी में 274 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त मिली.


एजबेस्टन में हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों मे इंडिया अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है. भारत के कप्तान विराट कोहली ने भारत और इंग्लैंड के बीच हो गए दूसरे टेस्ट में ये बता दिया की वो किसी से काम नहीं. गुरूवार को हुए दूसरे टेस्ट में कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ दिया. एक और कोहली के साथ खेल रहे बल्लेबाज़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वहीँ कोहली इंग्लैंड के गेंदबाज़ो के पसीने को छुड़ाए जा रहे थे.


विराट ने शानदार 149 रन बनाए और टीम को 274 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली ने इसके साथ ही इंग्लैंड में अपने बुरे प्रदर्शन में शानदार सुधार किया है. 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान विराट पूरी तरह से विफल रहे थे, लेकिन सीरीज के पहले ही मैच में बड़ी पारी खेल उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया.


लकी रहे विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धरती पर टेस्ट शतक जड़कर अपनी क्लास का परिचय दिया. यह कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 22वां शतक है. इंग्लिश कंडीशंस में यह कोहली का पहला टेस्ट शतक है. कोहली ने 225 गेंदों में 149 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 22 चौके और एक छक्का शामिल है. कोहली को हालांकि दो बार जीवनदान भी मिला जब 21 रन और 51 रन पर दो बार उनका कैच टपका दिया गया था.


विराट के कुछ शानदार रिकॉर्ड

सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 4000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 5000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 6000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड

सबसे तेज 7000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड


Next Story