
Archived
जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब, पढ़कर गर्व महसूस करेंगे!
Arun Mishra
4 April 2018 12:07 PM IST

x
दरअसल, इस ट्वीट में गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी की बुद्धि की तुलना किसी 19 साल के बच्चे की बुद्धि से की है।
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर विवादित ट्वीट किया, जिस पर भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अफरीदी को करारा जवाब दिया।
शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर में गत रविवार को सेना के आॅपरेशन में मारे गए 12 आतंकवादियों से सहानुभूति जताते हुए ट्वीट किया, 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर में स्थिति नाजुक होती जा रही है। वहां पर आज़ादी की आवाज़ को दबाया जा रहा है और बेगुनाहों को मारा जा रहा है। मुझे हैरानी हो रही है कि अब सयुंक्त राष्ट्र और उससे जुड़ी अन्य संस्थाएं कहां हैं? इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?'
Media called me for reaction on @SAfridiOfficial tweet on OUR Kashmir & @UN. What's there to say? Afridi is only looking for @UN which in his retarded dictionary means "UNDER NINTEEN" his age bracket. Media can relax, @SAfridiOfficial is celebrating a dismissal off a no- ball!!!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 3, 2018
शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट का गौतम गंभीर ने करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी की तरफ से हमारे कश्मीर और संयुक्त राष्ट्र को लेकर किए गए ट्वीट पर जवाब देने के लिए कह रही है।इस पर मैं क्या कहूं? शाहिह अफरीदी उस @UN की बात कर रहे हैं, जिसका मतलब उनकी रिटार्टेड डिक्शनरी में "UNDER NINTEEN" से है। उनकी समझ भी इसी उम्र की है। मीडिया आराम फरमा सकती है। शाहिद अफरीदी नो बॉल पर विकेट गिरने का जश्न मना रहे हैं।' दरअसल, इस ट्वीट में गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी की बुद्धि की तुलना किसी 19 साल के बच्चे की बुद्धि से की है।
We respect all. And this is an example as sportsman. But when it comes to human rights we expect the same for our innocent Kashmiris. pic.twitter.com/DT5aF1wX8P
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 3, 2018
शाहिद अफरीदी ने अब तिरंगे के साथ फोटो शेयर कर दी ये सफाई-
अफरीदी ने लिखा, 'हम सबका आदर करते हैं, यह एक खिलाड़ी होने का उदाहरण है। लेकिन जब बात मानव अधिकारों की आती है तो हम चाहेंगे कि हमारे मासूम कश्मीरियों का भी आदर किया जाए।'
Next Story




