Archived

आइपीएस संजीव भट्ट के सवाल का हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब

Ekta singh
23 Oct 2017 6:33 PM IST
आइपीएस संजीव भट्ट के सवाल का हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब
x
हरभजन सिंह ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई हैं और क्रिकेट में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है, उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए.’ हरभजन सिंह के इस बयान हर भारतीय को गर्व होगा.

आइपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने टीम इंडिया में हिंदू-मुस्लिम को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर सवाल पूछा है कि क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है.इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के आरोपों करारा जवाब दिया है.

हरभजन सिंह ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई हैं और क्रिकेट में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है, उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए.' हरभजन सिंह के इस बयान हर भारतीय को गर्व होगा.

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ट्वीट करते हुए कहा, क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है. आजादी से आज तक ऐसा कितनी बार हुआ कि भारत की क्रिकेट टीम में कोई मुसलमान खिलाड़ी ना हो. क्या मुसलमानों ने क्रिकेट खेलना बन्द कर दिया है. या खिलाड़ियों का चुनाव करने वाले किसी और खेल के नियम मान रहे हैं.

हरभजन सिंह के ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी बात से सहमति जताई है. यूजर्स ने कहा है कि इंडियन होना ही सबसे बड़ा धर्म है और देश के लिए खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है. मुस्लिम यूजर्स ने भी हरभजन की बात से सहमति जताई है.

बता दे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई. हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल किया गया है.

टीम इंडिया कई मुस्लिम खिलाड़ी रहे हैं और आज भी टीम का हिस्सा है. मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के कप्तान थे और बहुत लंबे समय तक उन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली है.

20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले नवाब मंसूर अली खान पटौदी को देश ने सिर आंखों पर बिठाया. करियर में वैसे तो पटौदी ने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घायल होने के बावजूद मेलबॉर्न में खेली उनकी 75 रन की पारी को सबसे महान रही.

वहीं, जहीर खान का बहुत लंबा करियर इसी भारतीय क्रिकेट टीम में रहा है और आज भी बतौर कमेंटेटर वह क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. टेस्ट टीम में आज की तारीख में भी मोहम्मद शमी खेल रहे हैं.

क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में मुस्लिम खिलाड़ियों ने अपनी खास पहचान बनाई है



Next Story