
World Cup IND vs AUS Live : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 353 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत का यह दूसरा मैच है जबकि मौजूदा चैम्पियन टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है. भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. ऑस्ट्रेलिया ई टीम अब तक अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज को हरा चुकी है.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया है.
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं
विराट ने 3 चौके की मदद से 54 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 50वां और वर्ल्ड कप का दूसरा अर्धशतक है।
इससे पहले हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद पर कवर में एरॉन फिंच ने उनका कैच पकड़ा। धवन 16 चौके की मदद से 109 गेंद पर 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
शिखर धवन और विराट कोहली क्रीज पर हैं। धवन ने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर हैं। दोनों ने टीम इंडिया को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत दी। शिखर-रोहित ने पावर प्ले (शुरआती 10 ओवर) में 41 रन की साझेदारी की।
रोहित ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। वे ऑस्ट्रेलिया या किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन पूरे किए थे।
धवन ने वनडे में 17वीं और वर्ल्ड कप में तीसरी बार शतक लगाया है। इस वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक है। धवन के शतक के साथ भारत के वर्ल्ड कप में 27 शतक हो गए है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया 26 शतक के साथ दूसरे नंबर पर है।
इससे पहले रोहित शर्मा 70 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे में यह 42वां और वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने लगातार चौथी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।
ये है क्रिकेट टीम -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा।
भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, भारतीय टीम आज के मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी बिना किसी बदलाव के उतरी है.




