
आईसीसी ने विराट कोहली को वॉकी टॉकी के इस्तेमाल के मामले में दी क्लीन चिट

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान वॉकी-टॉकी इस्तेमाल करने के मामले में क्लीनचिट दे दी. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले टी 20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हरा दिया.
लेकिन मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मौजूदा सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान डग-आउट में बैठकर वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते देखा गया.
यह फुटेज सामने आने के बाद भारत चर्चा थी कि विराट पर आईसीसी कार्रवाई करेगी. लेकिन आईसीसी ने विराट को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उन्होंने इसकी इजाजत ली थी. आईसीसी का नियम- 4.3.1 डग-आउट और ड्रेसिंग के बीच संपर्क के लिए संचार की अनुमति देता है.
ऐसी भी खबरें आई थीं कि आईसीसी इस मुद्दे पर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है. आईसीसी के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'आम तौर पर वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल टीम के सहयोग स्टाफ और ड्रेसिंग रूम के बीच संपर्क के लिये किया जाता.
Kohli is using what looks like a walkie-talkie. Are cricketers allowed to use that during a match? #INDvNZ #T20 #FifteenthOver pic.twitter.com/4vu5wSYPaZ
— Pradeep P Bomble (@pradeeppb26) November 1, 2017
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि कोहली ने वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है जिसमें मैच के दौरान संचार उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना होता है.
आईसीसी नियमों के तहत ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है लेकिन खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर सकते है. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराते हुए आशीष नेहरा को विजयी विदाई दी.भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज का दूसरा मैच शनिवार 4 नवंबर को खेला जाएगा.




