क्रिकेट

World Cup : टीम इंडिया को तीसरा झटका, धवन-भुवी के बाद ये खिलाड़ी भी चोटिल

Special Coverage News
20 Jun 2019 6:53 PM IST
World Cup : टीम इंडिया को तीसरा झटका, धवन-भुवी के बाद ये खिलाड़ी भी चोटिल
x
ये वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर पैर की उंगली में चोट के कारण गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए। वे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो चुके हैं। धवन तो अंगूठे में चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया। वहीं, भुवनेश्वर एड़ी में चोट के कारण 2 मैच से बाहर हो चुके हैं।

शंकर बुधवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हुए। बुमराह की यॉर्कर उनके पैर पर लगी। इसके बाद वे दर्द के कारण आगे अभ्यास नहीं कर सके। गुरुवार को वे टीम के साथ मैदान पर भी नहीं उतरे। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक अब चिंता की कोई बात नहीं। उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है।

सूत्र ने कहा, 'शंकर काफी दर्द में जरूर थे लेकिन शाम तक वो ठीक हो सकते हैं। उम्मीद है कि यह ज्यादा बड़ी चोट नहीं हो।' शंकर जूते की जगह चप्पल में दिखे। बाद में उन्होंने दौड़ने की कोशिश की और जिम भी गए। वे दर्द के कारण ज्यादा देर वहां नहीं रह सके और आधे घंटे में लौट गए।

शंकर को वर्ल्ड कप टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर चुना गया था। हालांकि, शुरुआती दो मैच में लोकेश राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। धवन के चोटिल होने के बाद राहुल ने रोहित के साथ पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग की। उस मैच में शंकर को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने नाबाद 15 रन बनाए और दो विकेट भी लिए।

Next Story