क्रिकेट

IND vs WI : पहला T20 आज , धोनी-विराट के बिना उतरेगी टीम इंडिया

Special Coverage News
4 Nov 2018 10:11 AM IST
IND vs WI : पहला T20 आज , धोनी-विराट के बिना उतरेगी टीम इंडिया
x
MS Dhoni (Photo: BCCI)

भारत और विंडीज के बीच तीन टी-20 की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम इससे पहले टेस्ट सीरीज 2-0 और वनडे सीरीज 3-1 से जीत चुकी है. मुकाबले में टीम इंडिया नियमित कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरेगी. रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे. उनकी अगुआई में भारत ने इस साल एशिया कप अपने नाम किया था.


- दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 8 टी-20 में भारत 2 और वेस्टइंडीज 5 जीता, एक बेनतीजा रहा

- एशिया कप में कप्तानी करने वाले रोहित संभालेंगे टीम की कमान

- मैच का प्रसारण शाम 7:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर


Next Story