
Archived
चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
Arun Mishra
3 Feb 2018 1:31 PM IST

x
मनजोत कालरा ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 विश्वकप 2018 में शानदार प्रदर्शन के साथ अब तक अपराजित रही भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के बे-ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हरा इतिहास रच दिया है। भारत चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बना है। मनजोत कालरा ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 217 रनों को लक्ष्य रखा।
भारत ने जवाब में सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ 29 रन बनाकर आउट हो गए। पारी को अागे बढ़ाते हुए मनजोत कालरा ने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 60 रन जोड़े।
शुभमन गिल 31 रन बनाकर परम उप्पल का शिकार बने।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया था। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62/3 था। कप्तान जेसन सांघा 13 रन बनाकर आउट हुए।
लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोनाथन मरलो और परम उप्पल ने शानदार 75 रनों की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की। हालांकि परम उप्पल (34) अनुकूल रॉय की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा बैठे। जोनाथन मरलो ने पारी को आगे बढ़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
जोनाथन मरलो 76 रन बनाकर आउट हुए। उनके आलावा जैक एडवडर्स (28), मैक्स ब्रायंट (14), नैथन (23) रन बनाकर आउट हुए।
भारत की ओर से ईशान पेरोल, शिवा सिंह, कमलेश नागरकोटी और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट झटके।
आपको बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराया था, वहीं पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल का रुख किया था।
जहां इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अपना एक भी मैच नहीं हारा है वहीं ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ग्रुप मैचों के दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पृथ्वी ने 94, मनजोत कालरा ने 86 रनों की पारियां खेली थीं और भारत ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए थे।
भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद वह खिताब की प्रबल दावेदारों में गिनी जा रही है।
Tags#LIVE Cricket Score#ICC Under-19 World Cup#U-19 World Cup Final#U-19 Live Score#India vs Australia#IndVAus#India beat Australia#U-19 World Cup final#india win#U-19 World Cup#अंडर 19 वर्ल्ड कप#अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल#अंडर 19 अंडर 19 फाइनल#लाइव स्कोर#भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया#बे ओवल ग्राउंड#मनजोत कालरा#टीम इ
Next Story




