क्रिकेट

#INDvAUS T20 LIVE Cricket Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर

Special Coverage News
21 Nov 2018 1:17 PM IST
#INDvAUS T20 LIVE Cricket Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर
x
भारतीय टीम आज से इस साल के आखिरी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर उतरेगी?
नई दिल्ली : पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम आज से इस साल के आखिरी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर उतरेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम करने वाले विराट कोहली इस सीरीज में भारत का नेतृत्व करेंगे. दोनों टीमों की तुलना में हालांकि भारत ज्यादा मजबूत दिख रही है. कोहली की फॉर्म सदबाहर है. वहीं रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित के लिए आस्ट्रेलिया में अपनी उस फॉर्म को जारी रखना चुनौती होगी. आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हाल ही में कहा था कि वह रोहित के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करेंगे.

आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड और पैट कमिंस जैसे नाम नहीं है. इनको आस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए बचा के रखा है. इस तिगड़ी के न होने से टीम का भार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कल्टर नाइल और एंड्रयू टाई पर होगा.

INDIA XI: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद

Next Story