Archived

Live IND vs SA: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, गेंदबाजों के भरोसे टीम इंडिया

Arun Mishra
25 Jan 2018 2:05 PM IST
Live IND vs SA: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, गेंदबाजों के भरोसे टीम इंडिया
x
वैसे, भारतीय टीम अगर 3-0 से हारती है तो भी अपनी नंबर एक टेस्ट रैंकिंग नहीं गंवाएगी।
नई दिल्ली : जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसके जवाब दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी की शुरु कर दी है। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और मात्र 3 रन के स्कोर पर उन्हें पहला झटका लगा जब उनके ओपनर बल्लेबाज एडीन मार्कराम मात्र 2 रन बनाकर भुवनेश्वर का शिकार बन गये उन्हें विकेट के पीछे पार्थिव पटेल ने कैच आउट किया। आज दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है और खबर लिेखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिये हैं। उसके ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर 4 रन पर नाबाद हैं और उनके साथ 2 रन पर खेल रहे हैं नाइटवॉचमैन कैगिसो रबादा।

भारत की पहली पारी में 187 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही उसके सलामी बल्लेबाज एडीन मार्कराम 2 रन बनाकर आउट हो गये उन्हें भुवनेश्वर की गेंद पर पार्थिव पटेल ने कैच आउट किया।

मैच के पहले दिन, भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्‍वर कुमार ने फेंका जिसमें तीन रन बने। अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में भुवी ने टीम इंडिया को पहली कामयाबी दिलाई. उनके शिकार बने एडेन मार्कराम (2), जिनका कैच विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने लपका। पहले दिन स्‍टंप्‍स के समय एल्‍गर और रबाडा क्रीज पर थे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम महज 187 रन पर सिमट गई थी। भारत के लिए कप्‍तान विराट कोहली और चेतेश्‍वर पुजारा ने ही विकेट पर टिकने का जज्‍बा दिखाया।

वैसे, भारतीय टीम अगर 3-0 से हारती है तो भी अपनी नंबर एक टेस्ट रैंकिंग नहीं गंवाएगी। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए. रोहित शर्मा की जगह अजिंक्‍य रहाणे और आर. अश्विन की जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार को प्‍लेइंग इलेवन में स्‍थान दिया गया। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने केशव महाराज के स्‍थान पर एंडिले फेलुकवायो को टीम में स्‍थान दिया है।

सीरीज के पहले दो टेस्‍ट में मिली हार के बाद विराट कोहली के लिए कुल मिलाकर हालात एकदम बदल गए हैं। छह महीने पहले उन्होंने टीम को श्रीलंका पर 3-0 से जीत दिलाकर इतिहास रचा था. अब वह 3-0 से सीरीज हारने की कगार पर खड़े हैं। अभी तक दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर कोई भारतीय टीम 3-0 यह सीरीज नहीं हारी है।
Next Story