Archived

LIVE INDvsSA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 6th odi लाइव क्रिकेट स्कोर

Arun Mishra
16 Feb 2018 5:10 PM IST
LIVE INDvsSA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 6th odi लाइव क्रिकेट स्कोर
x
भारतीय टीम छह मैचों की श्रृंखला पहले ही 4 -1 से जीत चुकी है।
सेंचुरियन : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम आज सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और आखिरी वनडे में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने उतरेगी जबकि मेजबान का प्रयास प्रतिष्ठा बचाने का होगा।
भारतीय टीम छह मैचों की श्रृंखला पहले ही 4 -1 से जीत चुकी है। उसे एकमात्र पराजय जोहानिसबर्ग में वर्षाबाधित चौथे वनडे में मिली थी। पिछले मैच में मिली जीत के साथ भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का स्थान दक्षिण अफ्रीका से छीन लिया है। भारत उसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगा क्योंकि इसके बाद टी-20 श्रृंखला भी तुरंत होनी है ।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आखिरी वनडे में सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें इसी ग्राउंड पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी थी। यह ग्राउंड टीम इंडिया के लिए लकी रहा है और यहां 5 मैच जीते हैं। यह अफ्रीका के किसी भी ग्राउंड पर भारत की सबसे ज्यादा जीत हैं।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका आखिरी मैच जीतकर टी-20 श्रृंखला में बढे हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगा। आस्ट्रेलिया के दौरे से पहले कई शीर्ष गेंदबाजों को आराम दिया गया और कागिसो रबाडा, मोर्नी मोर्कल, इमरान ताहिर , लुंगी एंगिडि के पास छाप छोडऩे का यह आखिरी मौका है ।
टीमें :
भारत :
विराट कोहली ( कप्तान ), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शरदुल ठाकुर ।
दक्षिण अफ्रीका :
एडेन मार्करेम ( कप्तान) , हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल, क्रिस मौरिस, एल एंगिडि, एंडिले पी, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, के जोंडो, फरहान बेहारडयेन, हेनरिच क्लासेन, एबी डिविलियर्स ।
Next Story