क्रिकेट

IND Vs WI: वनडे टीम का ऐलान, कोहली को फिर कमान, ऋषभ को मिला मौका

Special Coverage News
11 Oct 2018 8:30 PM IST
IND Vs WI: वनडे टीम का ऐलान, कोहली को फिर कमान, ऋषभ को मिला मौका
x
कोहली की कप्तानी में ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को स्थान दिया गया है. धोनी विकेटकीपर और पंत बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे.
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय दल में ऋषभ पंत को चुन लिया गया है. गुरुवार को शुरुआती दो वनडे के लिए भारत के 14 सदस्यीय दल की घोषणा की गई. सीरीज का पहला वनडे 21 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विराट कोहली की कप्तानी में ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को स्थान दिया गया है. धोनी विकेटकीपर और पंत बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. ऋषभ को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लिया गया है. उपकप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है.


इंग्लैंड दौर में ओवल में पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद इंडीज के खिलाफ राजकोट में भी पंत ने 92 रनों की पारी खेली, जिसके बाद से 21 साल के इस खिलाड़ी को वनडे टीम में भी शामिल करने की मांग तेज हो रही थी.

टीम इंडिया इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबति रायडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर और केएल राहुल.

कार्यक्रम वनडे सीरीज-

21 अक्टूबर - पहला वनडे: गुवाहाटी

24 अक्टूबर- दूसरा वनडे: विशाखापत्तनम

27 अक्टूबर- तीसरा वनडे: पुणे

29 अक्टूबर- चौथा वनडे: मुंबई

1 नवंबर- पांचवां वनडे: तिरुवनंतपुरम

Next Story