
Archived
अमेरिकी टीवी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में उड़ा इन भारतीय क्रिकेटरों का मज़ाक
Ekta singh
13 Nov 2017 1:59 PM IST

x
विडियो में एक भारतीय लड़का अपने अमेरिकी दोस्त को अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर कुमार का परिचय मजेदार अंदाज में कराता है.
नई दिल्ली: अमेरिकी के मशहूर टीवी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' के ताजा एपिसोड में भारतीय क्रिकेटरों का मज़ाक बनाया गया है. भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर कुणाल नय्यर एक सीन के दौरान भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पंड्या का मज़ाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस शो में हल्के-फुल्के अंदाज में अमेरिकी लोगों की क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं होने को दर्शाया गया हैं. विडियो में एक भारतीय लड़का अपने अमेरिकी दोस्त को अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर कुमार का परिचय मजेदार अंदाज में कराता है.
Raj to Howard: That's Ravichandran Ashwin, he's amazing. He makes Hardik Pandya look like Bhuvaneshwar Kumar! 😂
— Srini Mama 💲 (@SriniMama16) November 10, 2017
Sathya Nadella's favourite cricketer features in #BigBangTheory today. @ashwinravi99 taps into the US market & fast becoming a global commodity! #AalaporanThamizhan pic.twitter.com/3t0vkHLYN7
एक सीन में कुणाल अपने सह-कलाकार को समझाते हैं कि ''मैच में ये रविचंद्रन अश्विन हैं, वो बहुत शानदार हैं. वो हार्दिक पंड्या का चेहरा भुवनेश्वर कुमार जैसा बना देता है. '' जिसके जवाब में हॉवर्ड कहते हैं कि सभी नामों को एक साथ मत लो.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को भारतीय क्रिकेटरों का मज़ाक उड़ाना पसंद नहीं आया. तो कई लोगों ने इस सीन को लेकर मज़े भी लिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि हालांकि, इस कमेंट का कोई मतलब नहीं बनता है, लेकिन फिर भी रवि अश्विन को बधाई क्योंकि अब वह अमेरिका में भी फेमस हो गए हैं.
That statement, however, makes no sense. :)
— अक्षय (@iyerakshay) November 10, 2017
But congratulations @ashwinravi99. You are now a star in USA.
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. बता दें कि हाल ही में भारत दौरे पर आए सत्या नडेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके फेवरेट क्रिकेटर रवि अश्विन हैं, उन्हें रोहित शर्मा भी काफी पसंद हैं.
Next Story




