Archived

INDvAUS : 26 साल बाद बनी नंबर वन रैंकिंग में टीम इंडिया,कुलदीप ने धोनी से ली थी सलाह

आनंद शुक्ल
22 Sept 2017 3:14 PM IST
INDvAUS : 26 साल बाद बनी नंबर वन रैंकिंग में टीम इंडिया,कुलदीप ने धोनी से ली थी सलाह
x
एकदिवसीय मुकाबले में कुलदीप यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 7 ओवर तक उन्हे एक भी विकेट नहीं मिला था। लेकिन हैट्रिक लेने के बाद दूसरे वनडे मैच में जीत के साथ ही टीम वनडे रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जीत के साथ ही टीम वनडे रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है। 1983 में वनडे विश्वकप जीतने के बाद क्रिकेट भारत में लोगों की नसों में दौड़ने लगा। इसके बाद 2007 में पहला टी 20 विश्वकप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत ने अपने नाम करके क्रिकेट के जुनून को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। पिछले 20-30 सालों में भारत ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन कोलकाता वनडे में ऐसा कुछ हुआ जो पिछले 26 सालों में नहीं हुआ था। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत ने अपनी धाक जमाई है। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया दुनिया में अव्वल है। टी 20 में टीम पांचवे नंबर पर जरूर है, लेकिन वह नंबर एक टीम से सिर्फ 10 रेटिंग अंक पीछे है।

बता दें दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में कुलदीप यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 7 ओवर तक उन्हे एक भी विकेट नहीं मिला था। ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी गेंदों पर शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद उनका छोर बदला गया।



26 साल बाद नंबर वन बनी टीम इंडिया

खास बात यह है कि कपिल देव ने भी हैट्रिक लेने का वह कारनामा इसी ईडेन गार्डन के मैदान में किया था। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे पहले हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी चेतन शर्मा थे। चेतन ने 31 अक्टूबर 1987 को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप मैच में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर यह कारनामा किया था। 4 जनवरी 1991 को भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में हैट्रिक ली थी। अब इतने सालों के अंतराल के बाद कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली है।

अंडर 19 में भी ले चुके है हैट्रिक कुलदीप

इससे पहले अंडर 19 के एक वनडे मैच में वे ऐसा कर चुके हैं। साल 2014 में दुबई में खेले गए अंडर 19 विश्वकप के एक मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया था। लेकिन कुलदीप ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जरूर पहली बार हैट्रिक ली है।

माही से ली थी सलाह कुलदीप ने

कुलदीप यादव ने बताया कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने हैट्रिक वाली गेंद डालने से पहले उन्हे क्या सलाह दी। उन्होंने कहा कि धोनी ने उनसे कहा कि जहां से भी उन्हे विकेट मिले वो वहां गेंदबाजी करें। कुलदीप ने कहा कि ' मैंने माही भाई से पूछा कि मैं कहां गेंदबाजी करुं तो उन्होंने कहा कि 'तुझे जैसा लगता है वो डाल'। ये मेरे लिए बहुत ही खास पल। इस हैट्रिक ने खेल का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

Next Story