क्रिकेट

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन की वापसी और इन नए चेहरों को मिली जगह

Special Coverage News
21 July 2019 2:28 PM IST
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन की वापसी और इन नए चेहरों को मिली जगह
x
वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए इंडियन टीम का ऐलान किया गया

नई दिल्ली : वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. मुंबई में कप्‍तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं की बैठक के बाद 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए इंडियन टीम का ऐलान किया गया. टीम में नवदीप सैनी को पहली बार मौका मिला है, उन्हें वनडे और टी20 टीम में चुना गया है. वहीं टी20 टीम में लेग स्पिनर राहुल चाहर नया चेहरा हैं. वो टी20 टीम में अपने भाई दीपक चाहर के साथ खेलते दिखेंगे. भारत का दौरा 3 अगस्‍त से शुरू होगा.

वनडे टीम- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी

टेस्ट टीम- मयंक अग्रवाल, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा.

टी20 टीम- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी.

Next Story