
Archived
INDvsSA : तीसरे वनडे में इंडिया की साउथ अफ्रीका पर 124 रन से जीत, 3-0 की बढ़त लेकर रचा इतिहास
Arun Mishra
8 Feb 2018 8:41 AM IST

x
कप्तान कोहली का यह 12वां शतक है, कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले कप्तान विराट कोहली के शानदार 160 रनों की पारी और बाद में शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर अफ्रीका को 124 रनों से हराकर 6 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली (160*) के 34वें शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 124 रन के बड़े अंतर से हराया।
भारत ने पहले खेलते हुए 303 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 40 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डुमिनी ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। भारत की तरफ से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और लेफ्ट हैंड के स्पिनर कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट झटके। फास्ट बॉलर बुमराह को भी दो विकेट मिले। भारत ने छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला 10 फरवरी को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
बतौर भारतीय कप्तान कोहली का यह 12वां शतक है। इस तरह से वे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान 11 वनडे शतक लगाए थे।
इससे पहले छह मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया को पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। शिखर धवन ने 45 बॉल में 57 बनाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। 140 के स्कोर पर टीम इंडिया को जेपी ड्यूमिनी ने दूसरा झटका दिया. 76 रन बनाकर शिखर धवनआउट हो गए।
शिखर धवन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें भी ड्यूमिनी ने 11 रनों पर आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद आए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शॉट्स लगाने की कोशिश की, लेकिन 14 रनों पर वह भी आउट हो गए। उन्हें क्रिस मौरिस ने आउट किया। विराट ने 40वें ओवर में अपनना 34वां शतक पूरा किया। कोहली के शतक के बाद हालांकि धोनी के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। धोनी 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद आए केदार जाधव भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। जाधव 1 रन बनाकर आउट हो गए।
Next Story




