
IPL11 : 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 61/0 , जाने कैसी रही दिल्ली की पारी

हैदराबाद : आईपीएल का 36वां मैच और आज के दुसे मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया . जिसमें पृथ्वी शॉ ने 26 गेंदो में 51 रन की पारी खेली और अभी भी क्रीज़ पर हैं . इसके साथ श्रेयस अय्यर ने 9 रन का योगदान दिया .यह मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा .
लाइव जुड़ें रहें हमसे
हैदराबाद ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स और शिखर धवन क्रीज पर हैं।
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (65) के अर्धशतक के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रनों पर ही रोक दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पृथ्वी के अलावा दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली. हालांकि हैदराबाद के गेंदबाज दिल्ली के बाकी के बल्लेबाजों को रोकने में सफल रहे. दिल्ली ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और कोलिन मुनरो के स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (2) को पृथ्वी के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा. मैक्सवेल सफल नहीं रहे और दूसरे ओवर में नौ के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए.
यहां से श्रेयस अय्यर और शॉ ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों को परेशान किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. पृथ्वी 95 के कुल स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर सिद्धार्थ कौल के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में महज 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के लगाए. अय्यर अपने अर्धशतक से छह रन दूर थे. कौल की गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश में वो शिखर धवन के हाथों में गेंद खेल बैठे. उन्होंने 36 गेंदों में 44 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं.
यहां से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और उसे रनरेट में जो तेजी की जरूरत थी वह मेजबान टीम के गेंदबादों ने हासिल नहीं करने दी. राशिद ने ऋषभ पंत (18) को लय में आने से पहले LBW आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया. उनसे पहले इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे नमन ओझा एक रन बनाकर रन आउट हो गए थे. आखिर में ऑलराउंडर विजय शंकर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हैदराबाद के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए, सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला.




