Archived

IPL11 : 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 30/1 , पृथ्वी शॉ 22 रन बनाकर आउट

IPL11 : 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 30/1 , पृथ्वी शॉ 22 रन बनाकर आउट
x
किंग्‍स इलेवन पंजाब को 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन तक ही रोक दिया. पंजाब की ओर से करुण नायर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए. फिरोज शाह कोटला मैदान पर आज दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया.

जयपुर :आईपीएल 2018 में आज दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन करते हुए सितारों से सज्जित किंग्‍स इलेवन पंजाब को 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन तक ही रोक दिया. पंजाब की ओर से करुण नायर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए. फिरोज शाह कोटला मैदान पर आज दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. किंग्‍स इलेवन की टीम का पहला विकेट पारी के दूसरे ही ओवर में फिंच के रूप में गिर गया.

अभी ग्लेन मैक्सवेल और गौतम गंभीर क्रीज़ पर टिके हुए हैं . प्रथ्वी शॉ 10 गेंदों में 22 रन मारकर आउट हो गए .

दिल्‍ली के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए पंजाब के बल्‍लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. लियोम प्‍लंकेट ने तीन और ट्रेंट बोल्‍ट व अवेश खान ने दो-दो विकेट लिए. दिल्‍ली की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है. दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के सामने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्‍य है.जवाब में एक ओवर के बाद दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स का स्‍कोर बिना विकेट खोए 6 रन है. पृथ्‍वी शॉ 5 और गौतम गंभीर बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं.


किंग्‍स इलेवन की पारी: लगातार गिरते रहे विकेट

किंग्‍स इलेवन की ओर से लोकेश राहुल और एरोन फिंच ने पारी शुरू की. ट्रेंट बोल्‍ट की ओर से फेंके गए पहले ओवर में 5 रन बने.दूसरा ओवर युवा तेज गेंदबाज अवेश खान ने फेंका. उन्‍होंने तीसरे ही गेंद पर एरोन फिंच (2) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया. ओवर में 6 रन बने.पारी का तीसरा ओवर पंजाब के लिए अच्‍छा रहा, इसमें बोल्‍ट को मयंक अग्रवाल ने दो और राहुल ने एक चौका लगाया. ओवर में 14 रन बने. चौथे ओवर में राहुल ने अवेश खान को छक्‍का और मयंक ने चौका लगाया. ओवर में 12 रन बने.पारी के पांचवें ओवर में लोकेश राहुल (23 रन, 15 गेंद, तीन चौके और एक छक्‍का) भी पेवेलियन लौट गए. उन्‍हें लियाम प्‍लंकेट ने अवेश खान से शार्ट फाइन लेग पर कैच कराया.पांच ओवर के बाद किंग्‍स इलेवन का स्‍कोर दो विकेट खोकर 43 रन था.राहुल के स्‍थान पर करुण नायर बैटिंग के लिए आए. पंजाब के 50 रन छठे ओवर में पूरे हुए.डेनियल क्रिस्टियन द्वारा फेंके गए पारी के सातवें ओवर में 8 रन बने.आठवें ओवर में प्‍लंकेट ने मयंक अग्रवाल (21 रन, 16 गेंद, तीन चौके) को बोल्‍ड करके दिल्‍ली को तीसरी सफलता दिलाई.मयंक के आउट होने के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए. तीन विकेट गिरने से पंजाब की रनगति धीमी होती जा रही थी.आठवें और नौवें ओवर में केवल दो-दो रन बने.10 ओवर में लेग स्पिनर अमित मिश्रा आक्रमण पर लाए गए. 10 ओवर के बाद किंग्‍स इलेवन का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 68 रन था.



11वें ओवर में ऑफ स्पिनर ग्‍लेन मैक्‍सवेल बॉलिंग के लिए आए. ओवर में केवल चार रन बने. युवराज की क्रीज में मौजूदगी के बावजूद पंजाब की रनगति लगातार गिरती जा रही थी.13वें ओवर में अवेश खान को करुण नायर और युवराज खान ने एक-एक चौका लगाया. करीब पांच ओवर के बाद टीम के लिए यह बाउंड्रियां आई लेकिन इस ओवर में टीम को युवराज (14 रन, 17 गेंद, एक चौका) का विकेट भी गंवाना पड़ा जिनका कैच ऋषभ पंत ने पकड़ा.15वें ओवर में मिलर को जीवनदान मिला जब राहुल तेवतिया की गेंद पर ग्‍लेन मैक्‍सवेल उनका कैच नहीं पकड़ पाए. इसी ओवर में पंजाब के 100 रन पूरे हुए.अगले ही ओवर (16वें) में अमित मिश्रा की गेंद पर मिलर को फिर जीवनदान मिला, जब पृथ्‍वी शॉ आसान सा कैच गिरा बैठे.इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए मिलर ने ओवर में छक्‍का जमा दिया.ओवर में 16 रन बने.पारी के 17वें ओवरमें करुण नायर (34 रन, 32 गेंद, चार चौके) को प्‍लंकेट ने श्रेयस अय्यर से कैच करा दिया. प्‍लंकेट का यह तीसरा विकेट था.पारी के 18वें ओवर में डेविड मिलर (26 रन, 19 गेंद, एक चौका और एक छक्‍का) को क्रिस्टियनने प्‍लंकेट से कैच करा दिया.पारी के आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्‍ट ने रविचंद्रन अश्विन (6) को राहुल तेवतिया से कैच करा दिया. आखिरी गेंद पर पंजाब ने एंड्रयू टाय (3) का विकेट भी गंवाया. दिल्‍ली ने गेंदबाजों ने 20 ओवर में पंजाब को 8 विकेट पर 143 रन तक सीमित कर दिया.लियोम प्‍लंकेट ने तीन और ट्रेंट बोल्‍ट व अवेश खान ने दो-दो विकेट लिए.


ये हैं टीमें:

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, एरॉन फिंच, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, डेविड मिलर, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), ऐंड्रू टाय, बरिंदर सरन, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत।

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टन, राहुल तेवतिया, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

Next Story