Archived

IPL 11 : 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 46/2 , मनरो भी आउट

IPL 11 : 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 46/2 , मनरो भी आउट
x
चेन्नई ने दिल्ली को 212 रनों का लक्ष्य दिया .

नई दिल्ली : 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 46/2 . पृथ्वी शॉ से कई उम्मीदें थी लेकिन वह मात्र 5 गेंदों में 9 रन मारकर आउट हो गए . दूसरी ओर मनरो भी केच थमा बेठे और आउट हो गए . श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत अभी क्रीज़ पर हैं .



चेन्‍नई की ओर से फॉफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े. चेन्‍नई की ओर से शेन वॉटसन (78 रन, 40 गेंद, चार चौके, सात छक्‍के), धोनी ( 51 रन , 22 गेंद, दो चौके और पांच छक्‍के) और अम्बाती रायडू ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए. इस तरह खेलते हुए चेन्नई ने दिल्ली को 212 रनों का लक्ष्य दिया . 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली , पृथ्वी शॉ और मनरो क्रीज़ पर हैं .




शेन वाटसन ने दिल्ली के खिलाफ पॉवर प्ले में बहुत तेज़ी में रन बनाये . शेन वाटसन ने 200 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाये .


चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में मजबूत शुरुआत की है। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन 69* और अंबाती रायडू 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार बदलाव किया है, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। चेन्नई ने अपनी टीम में फाफ डु प्लेसिस, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ को शामिल किया है।
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम फिर से जीत की राह पर लौटी है। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर से दिल्ली को मात देकर शीर्ष पर जाने की कोशिश करेगी। वहीं, दिल्ली की टीम अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए प्रयासरत रहेगी।

Next Story