Archived

IPL 11 : चेन्नई ने कोलकाता को दिया 178 रनों का लक्ष्य

Arun Mishra
3 May 2018 9:42 PM IST
IPL 11 : चेन्नई ने कोलकाता को दिया 178 रनों का लक्ष्य
x
दोनों टीमों के बीच की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. दोनों के बीच खेले गए 19 मैचों में से 12 में चेन्नई को जीत मिली है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने विजयी रथ पर सवार चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है. चेन्‍नई ने कोलकाता को जीत के लिए 178 रन का लक्ष्‍य दिया है. टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्‍नई ने कप्‍तान एमएस धोनी की ताबड़तोड़ पारी(43) के बूते पांच विकेट पर 177 रन बनाए.
शेन वॉटसन और फाफ डु प्‍लेसी ने चेन्‍नई के लिए पारी की शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. पीयूष चावला ने डु प्‍लेसी को 27 रन के निजी स्‍कोर पर आउट किया.
कोलकाता के कप्‍तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए चेन्‍नई में कोई बदलाव नहीं है. वहीं केकेआर में नीतीश राणा की जगह रिंकू सिंह आए हैं.
कोलकाता की टीम भले ही अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही होगी लेकिन उसके लिए अंकतालिका में शीर्ष पर कायम चेन्नई की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में कई रोमांचक मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान धोनी बल्ले से अपने पुराने रंग में आ गए हैं. उन्होंने 71.50 की औसत से कुल 286 रन बनाए हैं. धोनी के अलावा मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस से चेन्नई में आए अंबाती रायडू का बल्ला भी जमकर बोल रहा है.
वहीं, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी. उस जीत से निश्चित ही टीम के आत्मविश्वास को बल मिला होगा. टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी क्रिस लिन पर रहेगी. इनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक और उप-कप्तान रोबिन उथप्पा भी अच्छी फॉर्म में हैं.
दोनों टीमों के बीच की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. दोनों के बीच खेले गए 19 मैचों में से 12 में चेन्नई को जीत मिली है.
Next Story