Archived

IPL11: हैदराबाद को 183 का लक्ष्य, 20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 183/3 , रैना और रायडू का अर्थशतक पूरा

Alok Mishra
22 April 2018 5:33 PM IST
IPL11: हैदराबाद को 183 का लक्ष्य, 20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 183/3 , रैना और रायडू का अर्थशतक पूरा
x
IPL1 को 183 का लक्ष्य, 20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 183/3 , रैना का अर्थशतक पूरा 1: चेन्नई ने दिया हैदराबाद

IPL11: आज दिन में हो रहा आईपीएल का बीसवा मैच, जिसमे चेन्नई और हैदराबाद आमने सामने हैं. हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का निर्णय लिया है. अभी-अभी चेन्नई की बल्लेबाज़ी ख़तम हुई है चेन्नई ने हैदराबाद को 183 का लक्ष्य दिया है. 20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर रहा 183/3. रायडू और रैना भी अपना अर्थशतक करने में कामयाब हुए.

रायडू-रैना ने की शतकीय साझेदारी

चेन्नई के दो विकेट 32 रन पर गिर जाने के बाद रायडू और रैना ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। रायडू ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए।

चेन्नई की खराब शुरुआत

मैच में चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही। पहले विकेट के लिए 3.3 ओवर में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस 14 रन ही जोड़ पाए। वॉटसन 9 रन बनाकर भुवनेश्वर का शिकार बने। उनके बाद डु प्लेसिस भी 32 के स्कोर पर 11 रन बनाकर आउट हुए।

बुखार के कारण मैच से बाहर हुए ताहिर

चेन्नई ने इमरान ताहिर की जगह फाफ डु प्लेसिस को टीम इलेवन में शामिल किया। लेग स्पिनर इमरान ताहिर बुखार के कारण मैच से बाहर हो गए। वहीं, पिछले पंजाब के खिलाफ हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होने वाले शिखर धवन भी टीम से बाहर हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s

शेन वॉटसन कै. हुड्डा बो. भुवनेश्वर

फाफ डु प्लेसिस स्टं. साहा बो. राशिद

सुरेश रैना नॉट आउट

अंबाती रायडू रन आउट (पांडेय/कौल/विलियमसन)

एमएस धोनी नॉट आउट

रन: 182/3, ओवर : 20,एक्स्ट्रा : 4

विकेट : 14/1, 32/2, 144/3.

अंक तालिका में टॉप पर जाना चाहेंगी दोनों टीमें

-चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, हैदराबाद की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई थी। अंक तालिका में दोनों टीमों के 6-6 अंक है। एमएस धोनी और केन विलियमसन की टीम मैच जीतकर टॉप पर पहुंचना चाहेंगी.आगे के मैच के लाइव अपडेट हम आपको देते रहेंगे

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप http://specialcoveragenews.in/sports पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी सीरीज में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.


Next Story