
IPL11 : राजस्थान रॉयल का स्कोर 36/1 , राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर हुए आउट

IPL 11 : राजस्थान ने पाँच ओवर में एक विकेट खोकर 36 रन है .राहुल त्रिपाठी मात्र 9 रन मारकर आउट हो गए . अभी क्रीज़ पर अजिंक्य रहाणे और संजू सेमसन टिके हुए हैं .
आज शाम को मुंबई और राजस्थान के बीच में होने वाले मैच में मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 168 रनो का लक्ष्य दिया . यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ .मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया . मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने मारे . सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों में 72 रन मारे . इस पारी में सूर्यकुमार का साथ ईशान किशन ने निभाया उन्होंने 42 गेंदों में 58 रन मारे . लेकिन एविन लुइस और हिटमैन रोहित शर्मा 0 रन बनाकर ही आउट हो गए . एविन लुइस को धवल कुलकर्णी ने बोल्ड किया तो वहीं रोहित शर्मा रन को अजिंक्य रहाणे के द्वारा रन आउट हो गए .
पहले ही ओवर में धवल कुलकर्णी ने ईविन लेविस (0) को बोल्ड कर दिया. लेविस की जगह ईशान किशन बैटिंग के लिए आए. पहले ओवर में एक और दूसरे ओवर में तीन रन बने.पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार ने धवल कुलकर्णी को छक्का लगाया. ओवर में 7 रन बने.पांचवें ओवर में कुलकर्णी को ईशान किशन ने एक छक्का और चौका और सूर्यकुमार ने छक्का लगाया. ओवर में 18 रन बने. पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट खोकर 35 रन था.सातवें ओवर में सूर्यकुमार ने कृष्णप्पा गौतम को चौका लगाते हुए मुंबई इंडियंस को 50 रन के पार पहुंचाया.पावर प्ले खत्म होने के बाद राजस्थान ने श्रेयस गोपाल को 8वें ओवर में गेंदबाली पर बुलाया. ओवर में 12 रन बने.पारी के 10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस गोपाल को छक्का लगाकर 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए. इस ओवर में ईशान किशन ने भी छक्का लगाया. ओवर में 18 रन बने. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 93 रन तक पहुंच गया था.
11वें ओवर में स्टोक्स की गेंद पर के.गौतम ने सूर्यकुमार यादव ने कैच लांग ऑन पर ड्रॉप कर दिया. धीरे-धीरे मुंबई की बैटिंग रंग में आ रही थी और स्कोर तेजी से बढ़ रहा था.सूर्यकुमार और ईशान के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी थी.13वें ओवर में ईशान किशन ने आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया.इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों का सामना तीन चौके और तीन छक्के जमाए. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, मुंबई के बल्लेबाजों के आगे असहाय नजर आ रहे थे.15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाए गए धवल कुलकर्णी ने राजस्थान को बहुप्रतीक्षित सफलता दिलाई. उन्होंने ईशान किशन (58 रन, 42 गेंद, चार चौके और तीन छक्के) को विकेटकीपर जोस बटलर से कैच कराया. ईशान की जगह कीरोन पोलार्ड बैटिंग के लिए आए.15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट पर 135 रन था.उनादकट की ओर से फेंके गए पारी के 16वें ओवर में दो विकेट गिरने से राजस्थान के लिए मैच में कुछ उम्मीदें जागीं. इस ओवर में पहले सूर्यकुमार यादव (72 रन, 47 गेंद, छह चौके और तीन छक्के) विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच हुए. इसके एक गेंद बाद ही रोहित शर्मा (0) को रन आउट होना पड़ा. एक ही ओवर में दो विकेट मिलने से राजस्थान के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई.




