
IPL 2018 ,Live CSK vs KXIP : क्या चेन्नई सुपर किंग्स 198 रन बनाकर बना पाएगी जीत की हेट्रिक

दिल्ली: क्रिस गेल (63रन, 33 गेंद, सात चौके और चार छक्के) की तूफानी पारी और पहले विकेट के लिए लोकेश राहुल (37रन, 22 गेंद) के साथ हुई उनकी 96 रन की साझेदारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब आज आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाने में सफल हो गई.
चेन्नई के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए गेल और राहुल ने टीम को जोरदार शुरुआत दी. आठ ओवर में ही स्कोर 90 रन के पार पहुंच गया. इसके बाद राहुल और फिर गेल के आउट होने से रन गति में कमी आई. बीच के ओवरों में पंजाब ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए. इस कारण 20 ओवर में उसके कदम 200 के स्कोर के अंदर ही ठहर गए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य है.
19 ओवर हो चुके है इस ओवर में पंजाब ने एक और विकेट खोया . अभी पंजाब के रन 193/6 .
15 ओवर हो चुके हैं और पंजाब के रन 154/4 . करुण (05 ) और युवराज सिंह(18 ) क्रीज़ पर हैं .
12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 129/2 है . 12 ओवर के बाद पंजाब को लगा बहुत बड़ा झटका , क्रिस गेल हुए 63 रन बनाकर पवेलियन में वापिस .
10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 115/1 , क्रिस गेल ने लगाया अर्धशतक , चेन्नई ने नहीं बनने दी 100 रनों की पार्टनरशिप .किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल सीजन 11 का 12वां मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 102 रन बना लिए हैं.
06 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 75 रन पर है . पंजाब ने कोई विकेट नहीं खोया है . क्रिस गेल अर्धशतक के करिब हैं ( 46 ).
04 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 39 हैं . के एल राहुल और क्रिस गेल क्रीज़ पर . मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीता और किंग्स इलेवन को पहले बैटिंग के लिए बुलाया.चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 39 रन है. लोकेश राहुल 22 और क्रिस गेल 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
आज शाम 08 :00 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स 11 पंजाब में भिड़त होगी . इस मैच मैं एक तरफ चेन्नई है जो दो मैच लगातार जीत चुकी है और दूसरी तरफ पंजाब है जो 1 मैच जीती है और 1 मैच हारी है . यह मुक़ाबला मोहाली के IS Bindra Stadium में शाम 08 : 00 बजे शुरू होगा .
चेन्नई से पंजाब का यह मुक़ाबला टक्कर का होगा क्योंकि चेन्नई हैट्रिक के लिए खेलेगी और पंजाब अपने होम ग्राउंड पर हारना नहीं चाहेगी . अभी तक पंजाब और चेन्नई के बीच कुल 17 मुक़ाबले हुए हैं जिनमें से पंजाब ने 7 मुक़ाबले जीते हैं और चेन्नई ने 10 मुक़ाबले जीते हैं .




