Archived

MIvKXIP : 94 रनों की पारी खेल केएल राहुल ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

Arun Mishra
17 May 2018 9:33 AM IST
MIvKXIP : 94 रनों की पारी खेल केएल राहुल ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
x
Kings XI Punjab's KL Rahul
इस मुकाबले में पंजाब के केएल राहुल ने 94 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
नई दिल्ली : ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (50) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/15) के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब को तीन रन से हरा दिया।
इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टॉस जीतकर पंजाब ने मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम लोकेश राहुल (94) की शानदार पारी के बावजूद पांच विकेट पर 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
इस मुकाबले में पंजाब के केएल राहुल ने 94 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
- केएल राहुल अब तक 13 मैच खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम सीजन के सर्वाधिक रन 652 हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा जोकि 12 मैच में 582 रन बनाकर टॉप पर बने हुए थे।
-राहुल के नाम पर 32 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा जोकि 12 मैच में 31 छक्के लगाकर टॉप पर चल रहे थे।
- केएल राहुल के नाम 13 मैच में 65 चौके मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए ऋषभ पंत को ही पीछे छोड़ा। पंत के नाम पर अब तक 61 चौके दर्ज थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 60 चौके लगाकर मुंबई के सूर्यकुमार यादव तो चौथे नंबर पर 52 चौकों के साथ राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर बने हुए हैं।
-राहुल की मुंबई के खिलाफ 94 रन की पारी उनकी छठी फिफ्टी थी। ऐसा कर वह इस सीजन में सर्वाधिक फिफ्टी लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन सात फिफ्टी के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
Next Story