Archived

IPL 2018: रोहित शर्मा के नाम बना ऐसा रिकॉर्ड जिसे वो भूलना चाहेंगे!

Arun Mishra
14 May 2018 12:54 PM IST
IPL 2018: रोहित शर्मा के नाम बना ऐसा रिकॉर्ड जिसे वो भूलना चाहेंगे!
x
Rohit Sharma,
आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक अनचाहा रेकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम हो गया है, जो उनकी पूरी टीम के लिए चिंता की वजह है।
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में एक अनचाहा रेकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम हो गया है, जो उनकी पूरी टीम के लिए चिंता की वजह है। पिछले सीजन की चैंपियन टीम का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद खराब रहा है और वह शायद ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाए। इसकी एक वजह रोहित शर्मा का खराब फॉर्म भी है।
दरअसल शर्मा इस सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित की ही टीम के ईशान किशन भी उनके साथ इस अनचाहे रेकॉर्ड के साझेदार हैं। रोहित शर्मा इस सीजन में अभी तक कुल तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसमें से दो बार राजस्थान रॉयल्स और एक बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वह बिना रन बनाए पवेलियन लौटे।
विवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रहे रोहित जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच होकर पहली ही गेंद पर बिना किसी रन के आउट हो गए। इसके साथ ही वे आईपीएल के सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर हैं जो आईपीएल में बतौर कप्तान 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। दूसरे स्थान पर रोहित के साथ एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न हैं जो 7 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए हैं। अब अगर एक और बार रोहित जीरो पर आउट हो गए तो वह गिलक्रिस्ट और वॉर्न को पछाड़कर अकेले दूसरे नंबर पर होंगे।
हर पर क्या बोले रोहित-
रोहित ने कहा- हालांकि मैं इतना भी निराश नहीं हूं जितना लग रहा हूं। वो सिर्फ इसलिए कि हमें अच्छी क्रिकेट खेली। हमें अभी भी कुछ क्षेत्रों पर काम करने की जरूरत है। अब हमें आने वाली गेम्स के लिए तैयार होना होगा। उम्मीद हैं यह गेम हमारे लिए अच्छी गुजरेंगी। कम टारगेट देने पर रोहित ने कहा- यहां कोई बहाना नहीं चलता। आपको बस अच्छा क्रिकेट खेलना होता है। हम मुंबई के मैदान में बहुत मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हमें स्थितियों का लाभ लेना था जो हम नहीं ले सके।
रोहित ने कहा- बटलर ने एक बार फिर मैच छीनने का काम किया। वह पिछले पांच मैचों से लगातार शानदार काम कर रहे हैं। इसी कारण राजस्थान भी प्लेऑफ की ओर बढ़ गई है। दोनों ने बुमराह की कुछ अच्छी गेंदों को बेहद सहज होकर खेला। अब उम्मीद करते हैं कि आने वाली गेम जीतकर आईपीएल-11 को विदा करें।
Next Story