
Archived
IPL Live Score KKRvsSRH : बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद , शिखर और गोस्वामी क्रीज़ पर
शिव कुमार मिश्र
19 May 2018 8:04 PM IST

x
हैदराबाद : आईपीएल 11 के 54वें मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और क्रीज़ पर धवन और गोस्वामी को भेजा . मैच में सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया.एक ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है. शिखर धवन 5 और श्रीवत्स गोस्वामी बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं.
2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के प्लेऑफ में क्वॉलिफाइ करने के लिए शनिवार (आज) को यहां राजीव गांधी स्टेडियम में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता अंकतालिका में 13 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है और वह प्लेऑफ में पहुंचने से केवल एक जीत दूर है।
Next Story




