
Archived
IPL11 : क्या SRH के गेंदबाज़ों पर बरसेंगे KKR के रसल के छक्के
शिव कुमार मिश्र
25 May 2018 9:55 AM IST

x
कोलकाता नाईट राइडर्स एलिमिनेटर में जीत गई और आज शाम को कोलकाता ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद से .
नई दिल्ली : कोलकाता नाईट राइडर्स एलिमिनेटर में जीत गई और आज शाम को कोलकाता ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद से . सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज़ों का सबसे बड़ा इम्तिहान तब होगा जब डेथ ओवर्स में उनके सामने आंद्रे रसल होंगे . डेथ ओवर्स में रसल का स्ट्राइक रेट 200 के ऊपर पहुंच जाता है .
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और मुश्किल भी है जिससे वह आईपीएल सीजन 11 से जूझ रहे हैं वह मुश्किल है उनके मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़ जो खुलकर बल्लेबाज़ी नहीं कर रहे . सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज़ों के साथ-साथ उनके मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़ों को भी कमाल दिखाना है .
यह मैच आज शाम 08:00 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. अभी तक कोलकाता और हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में 6 मुक़ाबले हुए हैं जिनमें से 5 मुक़ाबले कोलकाता ने और 1 मुक़ाबला हैदराबाद ने जीता है .
Next Story




