क्रिकेट

क्या धोनी का T20 करियर खत्म हो चुका है ? MSK प्रसाद ने दिया यह जवाब

Special Coverage News
27 Oct 2018 10:28 AM IST
क्या धोनी का T20 करियर खत्म हो चुका है ? MSK प्रसाद ने दिया यह जवाब
x
MS Dhoni (File Photo)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया . शुक्रवार को हुई टीम की घोषणा वेस्ट इंडीज के साथ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेश में होने वाली T20 सीरीज में जगह नहीं दी गई .


एक अन्य बड़े फैसले में कोहली को वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से आराम दिया गया है उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे . शुक्रवार देर शाम एम एस के प्रसाद वाली चयन समिति ने यह फैसले लिए .


समिति ने कहा कि धोनी को आराम दिया गया है और भारत अब दूसरे विकेटकीपर की जगह भरने पर ध्यान दिया जा रहा है. भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता था. लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या धोनी का टी-20 करियर खत्म हो गया है, तो प्रसाद ने जवाब दिया- अभी नहीं. प्रसाद ने कहा, हम दूसरे विकेटकीपर की जगह के लिए अन्य कीपरों को परखना चाहते हैं.

Next Story