
IND vs SA : जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट , जोहानिसबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया की वापसी

जोहानिसबर्ग :तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (54 रन देकर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम आज यहां तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 194 पर समेटने में सफल रही. दक्षिण अफ्रीका की पारी चायकाल के बाद 65.5 ओवर में 194 पर समाप्त हुई. पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 7 रन की बढ़त मिली है. दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने सर्वाधिक 61 रन बनाए. वर्नोन फिलेंडर ने 35 और कागिसो रबाडा ने 30 रन बनाए. भारत के लिए बुमराह ने पांच और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए.भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे.
केपटाउन में पहला टेस्ट 72 रन से और सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 135 रन से जीतकर मेजबान टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट खोकर 49 रन था. मुरली विजय 13 और केएल राहुल 16 पर नाबाद हैं. भारत की बढ़त 42 रन की हो चुकी है




