
क्रिकेट
तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Arun Mishra
23 Aug 2018 4:12 PM IST

x
35 साल की झूलन 68 टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
नई दिल्ली : भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. 35 साल की झूलन 68 टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने आखिरी टी-20 मुकाबला कुआलालंपुर में जून 2018 में खेला था.
झूलन ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 56 विकेट हासिल किए हैं. उनकी सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 5/11 है. झूलन टेस्ट और वनडे में खेलती रहेंगी. उन्होंने जनवरी 2002 में अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था.
BREAKING: India Women's veteran quick Jhulan Goswami has announced she is retiring from T20Is with immediate effect.
— ICC (@ICC) August 23, 2018
READ 👇https://t.co/WMbHpmbrnp pic.twitter.com/mgb96sgdcq
झूलन टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सर्वाधिक (56) विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम रखती हैं. वनडे में सर्वाधिक विकेट (203) का वर्ल्ड रिकॉर्ड झूलन ने ही बनाया है.
Next Story




