क्रिकेट

कोहली ने कप्तानी में बनाया एक और रिकॉर्ड, धौनी-गांगुली को भी छोड़ा पीछे!

Special Coverage News
7 Oct 2018 9:09 AM IST
कोहली ने कप्तानी में बनाया एक और रिकॉर्ड, धौनी-गांगुली को भी छोड़ा पीछे!
x
टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा लिया।

नई दिल्ली : भारत ने राजकोट टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा लिया।

दरअसल, इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 181 रन के स्कोर पर समेटने के बाद विराट कोहली ने उसे फॉलोआॅन खेलने के लिए आमंत्रित किया। अपने 41वें टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे विराट कोहली के लिए यह 5वां मौका था जब उन्होंने विपक्षी टीम को फॉलोआॅन खेलने के लिए बुलाया हो। उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सुनील गवास्कर जैसे कप्तानों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

महेंद्र सिंह धौनी और सौरव गांगुली ने अपने कप्तानी कार्यकाल में विपक्षी टीमों को 4-4 बार तो वहीं राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने अपनी कप्तानी कार्यकाल में विपक्षी टीमों को 3-3 बार फॉलोआॅन खेलने के लिए निमंत्रण दिया था। इस मामले में सिर्फ मोहम्मद अजहरुद्दीन ही एक ऐसे कप्तान हैं जो विराट कोहली से आगे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी कार्यकाल में 7 बार विपक्षी टीमों को फॉलोआॅन खेलने के लिए निमंत्रण दिया था। गौरतलब है कि भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 181 और दूसरी पारी में 196 रन पर ही सिमट गई।

Next Story