क्रिकेट

KXIP vs MI : मोहाली पर चलता है मुंबई का राज़, क्या रणनीति अपनाएगी पंजाब ?

Special Coverage News
30 March 2019 12:42 PM IST
KXIP vs MI : मोहाली पर चलता है मुंबई का राज़, क्या रणनीति अपनाएगी पंजाब ?
x

मोहाली: आईपीएल 12 का शानदार आगाज़ हो चुका है. आज शनिवार है यानी आज दो मैच होंगे. पहला मैच शाम 4 बजे शुरू होगा जो मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जायेगा. पिछले मैच में पंजाब को कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, वहीं मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ जीती दर्ज की. पंजाब के गढ़ में पंजाब जीत हासिल करना चाहेगी और जीत की पटरी पर वापिस आना चाहेगी मगर मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मुंबई का सिक्का चलता है.



मुंबई इस मैदान पर पिछले चार मैच में जीत दर्ज की है. 2011 के बाद आज तक मुंबई इंडियंस इस ग्राउंड पर नहीं हारी है. लेकिन किंग्स एलेवेन ने भी इस मैदान पर पिछले तीनों मैच जीते हैं. आज शाम को होने वाले मैच मेर-न पता चल जाएगा की मोहाली में किसका सिक्का ज्यादा जमा हुआ है.

Next Story