
Archived
Live IndVsSA: टीम इंडिया के 100 रन पूरे, शिखर धवन 34 रन बनाकर लौटे पवेलिन
Arun Mishra
13 Feb 2018 5:37 PM IST

x
(Photo: BCCI)
इस मैच में जीत हासिल कर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।
जोहानसबर्ग : भारतीय टीम की अच्छी शुरूआत हुई है। टीम ने एक विकेट खो दिया है। कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने आए है। 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम का स्कोर 84 रन हुआ है। इस वक्त टीम इंचिया का रन रेट 5.93 का है। कप्तान कोहली 15 और रोहित शर्मा 29 रन बना कर खेल रहे हैं।
सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले जा रहे पांचवें वनडे में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ए़िडन मार्कराम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। छह वनडे मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे है। शुरुआती तीन मैच जीतते हुए भारत ने अपने आप को सीरीज न हारने की स्थिति में पहुंचा दिया है। वहीं चौथा वनडे जीत मेजबान टीम ने सीरीज में वापसी की राह खोज ली है।
इस मैच में जीत हासिल कर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं मेजबान टीम को कोशिश जीत से साथ अपनी सीरीज में बने रहने की दावेदारी को मजबूत करने की होगी।
इस मैच में भारत के विकेटकीपर महेंद्र सिह धौनी वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर सकते हैं। वह इस रिकार्ड से सिर्फ 46 रन दूर हैं।
Next Story




