
Live IPL11 CSKvsRR : वाटसन लौटे पवेलियन, जोफ्रा ने तोड़ी पार्टनरशिप

जयपुर : आईपीएल 11 के 43वें मैच यानी चेन्नई और राजस्थान के बीच चल रहे इस मैच में चेन्नई का स्कोर 10 ओवर में 90/1 है . वाटसन और रैना एक बड़ी सांझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं अभी तक चेन्नई ने एक विकेट रायडू के रूप में खोया है . रायडू मात्र 12 रन मारकर आउट हो गए .
12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 111/2 . वाटसन 39 रनो पर अपना विकेट खो बैठे . वह आर्चर की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए .
रैना अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं . अभी क्रीज़ पर रैना ( 42 ) ओर वाटसन ( 30 ) रन पर हैं . चेन्नई के फैंस चाहते हैं कि उन्हें एक अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिले .
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच मुक़ाबला शुरू हो चुका है . चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला किया और चेन्नई ने गजब की फॉर्म में चल रहे रायडू और वाटसन को भेजा . लेकिन जोफ्रा आर्चर के ओवर में रायडू ने अपना विकेट खो दिया . यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंघ स्टेडियम में हो रहा है.
अभी क्रीज़ पर रैना और वाटसन ठीके हुए हैं इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 4 ओवर के बाद 41 रन हैं . सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 59/1 है . रैना (30) और वाटसन (12) एक बड़ी पार्टर्नरशिप की और बढ़ते हुए .




