Archived

RCB vs KKR : क्या कोहली रोक पाएंगे हार का ये सिलसिला , जानिये क्या हैं अभी तक के आंकड़े

Arun Mishra
29 April 2018 6:56 PM IST
RCB vs KKR : क्या कोहली रोक पाएंगे हार का ये सिलसिला , जानिये क्या हैं अभी तक के आंकड़े
x

नई दिल्ली : आईपीएल का 29वां मैच कोलकाता और बैंगलोर के बीच में होने वाला है . यह मैच शाम 8 बजे एम चिन्स्वामी स्टेडियम में होगा . बैंगलोर ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से वो सिर्फ दो मैच जीती है . वीवो आईपीएल में अभी तक कोलकाता और बैंगलोर के बीच 21 मैच हुए हैं जिसमें से कोलकाता ने 12 और बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं .




इस मैच में विराट कोहली की आरसीबी की कोशिश जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी है.दूसरी ओ, केकेआर भी अच्‍छी शुरुआत के बाद पिछले दो मैचों में जीत की राह से भटकती हुई नजर आई. उसे किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

पिछले दो मैचों में कोलकाता के गेंदबाज और बल्लेबाज संयुक्त रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी में आगे रहकर टीम का नेतृत्व किया है, वहीं रॉबिन उथप्पा और नीतीश राणा, क्रिस लिन और हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल संयुक्त होकर टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं. कोलकाता की चिंता पिछले दो मैचों में गेंदबाजी की रही है. टीम की स्पिन तिकड़ी कुलदीप यादव, पीयूष चावला और सुनील नरेन पटरी से भटक गए हैं और जमकर रन लुटा रहे हैं. केकेआर के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और अनुभवी मिचेल जॉनसन को भी पिछले मैच में दिल्ली के नए कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जमकर धोया था.


इन खिलाडियों में से चुने जाएंगे प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्कुलम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डिकॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, मुरुगुन अश्विन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी, कोरी एंडरसन.

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिचेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन.

Next Story