Archived

Live Score IPL11 RRvsKKR : ऑल आउट हुई राजस्थान , कोलकाता के बोलर्स ने दिखाया दम

Live Score IPL11 RRvsKKR : ऑल आउट हुई राजस्थान , कोलकाता के बोलर्स ने दिखाया दम
x

कोलकाता : कोलकाता और राजस्थान के बीच हुए इस मैच में कोलकाता ने राजस्थान को ऑल आउट कर दिया . कोलकाता के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए वो भी सिर्फ 20 रन देकर . जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसल ने 2-2 विकेट लिए और शिवम् मावी और सुनील नारायण ने 1-1 विकेट लिए .




इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मंगलवार को होने वाला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए महत्वपूर्ण मैच होगा। ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें प्ले ऑफ में प्रवेश हासिल करने के लक्ष्य से उतरेंगी। कोलकाता और राजस्थान दोनों के अंक तालिका में 12 अंक है। दोनों ही टीमों को दो मैच और खेलने हैं। नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता (-0.189) चौथे और राजस्थान (-0.347) पांचवें स्थान पर है।



ये है स्कोरकार्ड :


21:34 PM: 17वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर 134-8, जोफ्रा आॅर्चर और जयदेव उनादकट की जोड़ी क्रीज पर है। कोलकाता के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके।

21:24 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर 128/7, जयदेव उनादकट 22 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

20:59 PM: 11वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर 96-4। जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। कोलकाता के स्पिनर्स ने लगातार तीन विकेट झटकर कर राजस्थान को बैकफुट पर ला दिया। कुलदीप यादव ने बटलर और रहाणे को पवेलियन भेजा तो वहीं सुनील नरेन ने संजू सैमसन का विकेट झटका। राहुल त्रिपाठी को आंद्रे रसेल ने चलता किया।

20:54 PM: 10वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर 89/3, संजू सैमसन 12 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कुलदीप यादव ने इस ओवर में खतरनाक जोस बटलर को सियर्ल्स के हाथों कैच आउट करा कर अपनी टीम को बड़ी राहत पहुंचाई।

20:46 PM: 9वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 85-2, संजू सैमसन 27 और जोस बटलर 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बने।

20:44 PM: आठवें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 79-2। कुलदीप यादव ने इस ओवर में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड कर दिया। अब जोस बटलर और संजू सैमसन की जोड़ी क्रीज पर है।

20:36 PM: 7वें ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 74-1, आंद्रे रसेल के इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने।

20:35 PM: 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 68-1, सुनील नरेन के इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। कप्तान अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर है।

20:30 PM: पांच ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 63/1 का स्कोर बना लिया है। आंद्रे रसेल के इस ओवर में राहुल त्रिपाठी विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक हाथों लपके गए। उन्होंने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 1x6, 4x4 की मदद से 24 रन बनाए।

20:28 PM: चार ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 59-0। राहुल त्रिपाठी 24(11) और जोस बटलर 34(13) रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुनील नरेन के इस ओवर में दो चौकों के साथ कुल 10 रन बने।

20:17 PM: तीन ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर । पारी के तीसरे ओवर में जोस बटलर ने शिवम मावी की जमकर धुनाई करते हुए उनके ओवर की छह गेंदों पर 4, 6, 4, 4, 6, 4 के साथ 28 रन बनाए।

20:11 PM: दो ओवर की समा​प्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 21-0। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में राहुल त्रिपाठी ने लगातार चार गेंदों पर एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 19 रन बटोरे।

20:06 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2-0, शिवम मावी ने पहले ओवर में शानदार तेज गेंदबाजी का नमूना पेश किया और राजस्थान के दोनों बल्लेबाजों को छकाया।

20:02 PM: जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी ने राजस्थान की पारी शुरू की। कोलकाता के गेंदबाजा शिवम मावी के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी स्लिप में कैच होने से बाल-बाल बच गए।

19:45 PM: राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव करते हुए ईश सोढ़ी, अनुरीत सिंह और राहुल त्रिपाठी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है।

19:42 PM: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। ​लेग स्पिनर पीयूष चावला इंजरी के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह शिवम मावी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।

Next Story