
LIVE India vs West Indies 1st Test: पृथ्वी शॉ ने शतक के साथ किया टेस्ट करियर का आगाज

बड़ोदरा : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है।
पृथ्वी शॉ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 99 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। वह भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मैच के LIVE UPDATES के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...
- लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत का स्कोर 142-1 है। डेब्यूटांट पृथ्वी शॉ अपने शतक के करीब हैं और चेेतेश्वर पुजारा अर्धशतक बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
- राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में भारत ने 1 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए हैं। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ 75 और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा है जो शैनन गैब्रिएल की गेंद पर बिना खाता खोले पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौटे।
- भारत का स्कोर 125/1 है। चेतेश्वर पुजारा ने अपना 19वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वह 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पृथ्वी शॉ 70 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
भारत का प्लेइंग इलेवनः
के.एल. राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।




