Archived

LIVE INDvSL : टीम इंडिया 112 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, धौनी ने बनाए 65 रन

Arun Mishra
10 Dec 2017 3:31 PM IST
LIVE INDvSL : टीम इंडिया 112 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, धौनी ने बनाए 65 रन
x
MS Dhoni (Photo: BCCI)
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे सीरीज की पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है..
नई दिल्ली : टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे सीरीज की पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम की बेहद खराब शुरूआत रही। टीम इंडिया ने महज 29 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद महेन्द्र सिंह धौनी ने एक छोर से रन बनाने शुरू किए। धौनी 65 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए और इनके आउट होते ही भारतीय पारी सिमट गयी। भारत ने श्रीलंका को 113 रन का लक्ष्य दिया।
ऐसी रही टीम इंडिया की बैटिंग-
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए। इस दौरान धवन बिना खाता खोले एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर आउट हुए। वहीं रोहित महज 2 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट हुए। टीम का तीसरा विकेट दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा। कार्तिक भी बिना खाता खोले लकमल की गेंद का शिकार बने। इनके बाद मनीष पांडे महज 2 रन बनाकर लकमल की गेंद पर आउट हुए।
भारत का पांचवां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। अय्यर 9 रन बनाकर नुवान प्रदीप की गेंद पर आउट हुए। अय्यर के बाद हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर आउट और भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले आउट हुए। भुवी के बाद कुलदीप 19 रन की पारी खेलकर धनंजया की गेंद पर आउट हुए। वहीं बुमराह भी बिना खाता खोले आउट हुए।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लकमल ने 10 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिनमें उनके 4 मेडन हैं। नुवान प्रदीप ने 10 ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 मेडन ओवर के अलावा 37 रन दिए। इनके साथ ही मैथ्यूज, परेरा, धनंजया और सचिथा ने 1-1 विकेट हासिल किए।
भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं, वहीं श्रीलंका ने उपुल थंरगा के स्थान पर थिसारा परेरा को अपनी टीम की कमान सौंपी है।
Next Story