
जब धोनी और उनकी बेटी जीवा ने बेसन के लड्डुओं पर किया अटैक, देखें VIDEO

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी अपनी बेटी के साथ लड्डू खाते दिख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ रांची में वक्त बिता रहे हैं।
दरअसल दिवाली के त्योहारी मौसम में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ 'लड्डू अटैक' का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो और जीवा एक-दूसरे से लड्डू खाने के लिए लड़ते दिख रहे हैं।
वीडियो में लड्डू को एक ओर से धोनी तो दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है। धोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है 'अटैक ऑन बेसन के लड्डू' धोनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया के सितारे इन दिनों अपने अपने घरों पर आराम कर रहे हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को जब भी वक्त मिलता है वह परिवार के साथ इसी तरह की खुशियां बांटते हैं।




