क्रिकेट

IPL : MIvsDC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 163 रन का टारगेट दिया; धवन की IPL में 38वीं फिफ्टी, 100 छक्के भी पूरे

Arun Mishra
11 Oct 2020 4:14 PM GMT
IPL : MIvsDC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 163 रन का टारगेट दिया; धवन की IPL में 38वीं फिफ्टी, 100 छक्के भी पूरे
x
आईपीएल के 13वें सीजन का 27वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है

आईपीएल के 13वें सीजन का 27वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 163 रन का टारगेट दिया। ओपनर शिखर धवन ने 52 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं।

आईपीएल में यह धवन की 38वीं फिफ्टी रही। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी कर ली। धवन ने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

अय्यर और धवन के बीच 85 रन की पार्टनरशि

कप्तान श्रेयस अय्यर (42) को क्रुणाल पंड्या ने ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप की। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए। पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर क्रुणाल पंड्या ने उनका कैच लिया।

रोहित के पास कोहली-रैना को पीछे छोड़ने का मौका

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के पास लीग में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय प्लेयर बनने का मौका है। वे इस मामले में विराट कोहली, सुरेश रैना और धवन को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने अब तक 38 अर्धशतक लगाए हैं।


Next Story