Archived

सड़क हादसे के शिकार हुए मोहम्मद शमी, सिर में लगे हैं कई टांके!

Arun Mishra
25 March 2018 12:00 PM IST
सड़क हादसे के शिकार हुए मोहम्मद शमी, सिर में लगे हैं कई टांके!
x
शमी की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर पर काफी चोटें आई हैं?
देहरादून : भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज और हाल ही में पत्नी से विवादों के कारण पिछले दिनों सुर्खियों में रहे मोहम्मद शमी के साथ बड़ा हादसा हुआ है। मोहम्मद शमी सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। शमी की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर पर काफी चोटें आई है। देहरादून में ये हादसा आज सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुआ जब वो प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। दरअसल आईपीएल की तैयारी के लिए शम्मी आजकल वो देहरादून में रुके हुए हैं और यहां की अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे में शमी की दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। जिसमें 3-4 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। आपको बता दें कि 7 अप्रैल से आईपीएल के मैच शुरू होने हैं। आईपीएल में मोहम्मद शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं।


Next Story